प्रदूषण भारत छोड़ो थीम पर आयोजित की गई पर्यावरण संरक्षण पद यात्रा।
दिनाक 7 अगस्त 2019 को महाराज विनायक ग्लोबल विश्विद्यालय जयपुर से सम्बन्ध जयपुर कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस के तत्वाधान में भारत छोड़ो आन्दोलन समारोह की श्रृंखला में प्रदूषण भारत छोड़ो की रचनात्मक थीम पर पर्यावरण संरक्षण पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विक्रम गौतम सिंह, प्राचार्य, जयपुर कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स कॉमर्स एंड साइंस ने बताया की पदयात्रा को कॉलेज प्रांगण से एमवीजीयूं के चेयरमैन श्री के.एल. मीना, आई.ए.एस. (रिटायर्ड) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरणविद वाइस चेयरमैन, डॉ विशाल जैफ रेली को पर्यावरण संरक्षण के लिए हितकारी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदो को सच्ची श्रदांजलि बताया। उन्होंने अपने उदभोदन में शहीदो को नमन करते हुए बताया कि किस प्रकार एक वृक्ष ऑक्सीजन देकर नव भारत का निर्माण कर सकता है। एमवीजीयूं के मेनेजेमेंट ट्रस्टी डॉ. विकास जैफ ने अपने संदेश में विधार्थियों को साधूवाद दिया। विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ. योगेश यादव ने “एक विधार्थी-एक वृक्ष” का संकल्प दिलवाते हुए बताया कि वृक्ष ही समस्त पृथ्वी पर जीवन का सार है।
विश्विद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. मनोहर भट्ट ने पर्यावरण संकल्प यात्रा को प्रासंगिक मानते हुए सभी को वृक्ष लगाने का संकल्प दिलवाया। चेयरमैन श्री के.एल. मीना, आई.ए.एस. (रिटायर्ड) ने अपने उधबोधन में बताया की ग्लोबल वार्मिंग से वृक्ष लगाकर ही लड़ा जा सकता है।
कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन सतवीर सिंह एवं शिवचरन मीना ने किया। डॉ. राजकमल मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार दिये। धन्यवाद ज्ञापन एमवीजीयू के महाप्रबंधक (वित् एवं लेखा) श्री एस.एन. माथुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में विश्विद्यालय परिसर मे सैकड़ो पेड़ लगाये। इस अवसर पर विश्विद्यालय सैकड़ो विधार्थी एवं कर्मचारीगण मोजूद रहे।